|

पश्चिम बंगाल: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में विरोध प्रदर्शन, अंडे-पत्थर फेंके जाने का आरोप!

THE KOLKATA NEWS:-
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को उस समय तनाव बढ़ गया जब टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के सोनारपुर दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन हो गया। स्थानीय लोगों के एक समूह ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, विरोध के दौरान अभिषेक बनर्जी पर अंडे और पत्थर फेंके गए। स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें घेरकर सुरक्षित निकाला। घटना के दौरान उनकी शर्ट फटने की भी जानकारी सामने आई है। हालात को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन लिया।
घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा समर्थकों पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि प्रशासन को उनके दौरे की पूर्व सूचना दी गई थी, इसके बावजूद पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उपद्रवी तत्व इलाके में डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे।
वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मामले को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button