मुरलीधर में चार दिन से जलापूर्ति ठप, मोहल्ले वासियों ने दी घेराव की चेतावनी

बीकानेर। शहर के मुरलीधर क्षेत्र में सुथारों की श्मशान के पास स्थित गलियों में पिछले चार दिनों से पेयजल आपूर्ति बंद है। पानी नहीं आने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पाइप लाइन फूटने के कारण घरों में पानी की सप्लाई नही हो रही है,जिसकी कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। बुधवार को मोहल्लेवासी जलदाय विभाग के वाटर वर्क्स कार्यालय पहुंचे और एईएन से वार्ता की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आज पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी।
मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि आज भी जलापूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे कल विभागीय कार्यालय का घेराव करेंगे। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है ताकि उन्हें पेयजल संकट से राहत मिल सके।

अभी तक शुरू नही हुई जलापूर्ति
मुरलीधर निवासियों ने बताया कि अभी तक पेयजल आपूर्ति सुचारू नही हो पाई है।अधिकारी फोन नही उठा रहे है।





































