|

पानी की किल्लत झेल रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर,जल्द ही जलापूर्ति होगी पूरी तरह सुचारू

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:-नहरबंदी के चलते शहर में पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने सोमवार सुबह जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के शोभासर जलाशय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलाशय की वर्तमान व्यवस्थाओं को परखा और नहरबंदी के बाद शोभासर व बीछवाल जलाशय में पानी की आवक को लेकर अधिकारियों से अपडेट लिया।

जलदाय विभाग ने दी राहत की खबर

​जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री राजेश पुरोहित ने जिला कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि पानी की आवक शुरू हो गई है।

  • बीछवाल जलाशय: आज (सोमवार) देर रात 12:00 बजे से 3:00 बजे के बीच पानी पहुंचने की पूरी संभावना है।
  • शोभासर जलाशय: परसों (बुधवार) सुबह तक यहाँ भी नहरी पानी पहुँच जाएगा।

अगले दो दिन ‘डेड स्टॉक’ से होगी सप्लाई

​शहरवासियों को पेयजल किल्लत का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभाग ने व्यवस्था कर ली है। अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने बताया कि वर्तमान में शहर में ‘डेड स्टॉक’ (आरक्षित जल) से पेयजल सप्लाई की जा रही है और अगले दो दिनों तक इसी से आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

​हालात पर नजर बनाए रखने और पानी के सुचारू प्रवाह के लिए जलदाय विभाग के आला अधिकारी इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। नहरी पानी के जलाशयों तक पहुँचने के बाद शहर में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू हो जाएगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button