|

सीवरेज के गंदे पानी से बीकानेर बेहाल,वल्लभ गार्डन बना ‘मिनी सूरसागर’ आखिर कब मिलेगी क्षेत्र वासियों को निजात

THE BIKANER NEWS:-​बीकानेर। शहर में सीवरेज के गंदे पानी के भराव और उससे उपजी बदबू से आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है। वल्लभ गार्डन क्षेत्र में स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि सड़कों और खाली भूखंडों पर जमा गंदे पानी ने एक विशाल तालाब का रूप ले लिया है। चिराग होटल के पास स्थित घनी आबादी वाला क्षेत्र पूरी तरह से ‘मिनी सूरसागर’ में तब्दील हो चुका है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

​ शिकायतों के बाद भी बेपरवाह प्रशासन

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जलभराव और सीवरेज की समस्या को लेकर नगर निगम प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गंदे पानी में पनपते मच्छरों और उठती दुर्गंध के कारण बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है, जिससे लोगों का अपने घरों में रहना मुश्किल हो गया है। नगर निगम की इस सुस्त और लचर कार्यप्रणाली को लेकर आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।

​

​अब बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर नगर निगम प्रशासन कब नींद से जागेगा और वल्लभ गार्डन क्षेत्र के निवासियों को इस नरकीय स्थिति से निजात दिलाएगा?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button