|

बड़ी खबर:-बीकानेर में पूर्व पार्षद पर जानलेवा हमला, चाकू और तलवार से किए ताबड़तोड़ वार

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सदर थाना क्षेत्र के हनुमान हत्था स्थित हनुमान मंदिर के पास बदमाशों ने पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह बड़गुजर पर चाकू और तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह उर्फ भूपसा और लोकेन्द्र सिंह क्षेत्र में उत्पात मचा रहे थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसके बाद लोगों ने पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह बड़गुजर को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलने पर महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके गले पर तलवार से वार किया तथा कमर में चाकू से चार-पांच वार किए।


हमले में गंभीर रूप से घायल महेंद्र सिंह को तत्काल पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना ने एक बार फिर शहर की कानून व्यवस्था और बदमाशों के बढ़ते हौसलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button