|

बीकानेर में दर्दनाक हादसा, 9 वर्षीय मासूम के पेट पर फटा पटाखा,पीबीएम में इलाज के दौरान तोड़ा दम

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। आतिशबाजी के दौरान जरा सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है, इसका दर्दनाक मामला बीकानेर जिले के चारणवाला गांव से सामने आया है। यहां पटाखे से जलने के कारण 9 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चारणवाला निवासी लक्ष्मणराम पुत्र भगवानाराम के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, बालक आतिशबाजी कर रहा था। इसी दौरान एक पटाखा उसके पेट पर जाकर फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बालक अकेला था। मासूम की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।


द बीकानेर न्यूज़ की अपील
आतिशबाजी करते समय विशेष सावधानी बरतें। बच्चों को कभी भी अकेले पटाखे न चलाने दें और हमेशा बड़ों की निगरानी में ही आतिशबाजी करवाएं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पटाखे न चलाएं, आतिशबाजी के दौरान मजाक या लापरवाही न करें। सुतली बम जैसे तेज धमाके वाले पटाखों से दूरी बनाए रखें।


याद रखें, आपकी जरा सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन सकती है। त्योहार खुशियों के लिए हैं, इसलिए सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button