|

बीकानेर: केला ग्राम पंचायत में चुनावी रंजिश में पुलिस के वाहनों पर पथराव मामले में 23 नामजद समेत 150 से अधिक पर एफआईआर

THE BIKANER NEWS:^बीकानेर:छत्तरगढ़ पंचायत समिति की केला ग्राम पंचायत में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भड़की हिंसा, पथराव और पुलिस वाहनों पर हमले के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 23 नामजद आरोपियों सहित 150 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन सभी पर राजकार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

​हार के बाद शुरू हुआ विवाद, पुलिस की गाड़ियों पर फेंके पत्थर

एफआईआर के अनुसार, केला गांव में चुनाव परिणाम सामने आने के बाद दो पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी। चुनावी नतीजे में हार मिलने के बाद एक पक्ष ने मारपीट और विवाद शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। उपद्रव के दौरान स्थिति संभालने पहुंची पुलिस की गाड़ियों पर भी जमकर पत्थर बरसाए गए।

​पहले 50 लोगों को हिरासत में लिया था

उपद्रव और हंगामे के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग 50 लोगों को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया था। इन सभी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से बाद में इन्हें रिहा कर दिया गया।

​एएसआई की रिपोर्ट पर नामजद मामला दर्ज

छत्तरगढ़ थाने के एएसआई रामचरण की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में 23 लोगों को नामजद किया गया है। नामजद आरोपियों में बरकत, गांधी मेघवाल, याकूब खान, गुलाम रसूल, मुनाफ अली, अत्तू खान सांखला, अमीर शाह, रहमान, नसीर खान बलोच, मोहम्मद दीन अल्लायर, जमील खान, बबलू, जगमाल खान, मुख्तयार, इमरान खान, इकबाल, लाल खान, कमाल खान, नूर मोहम्मद, मांझी खान, सम्मू खान, गुलाम नबी और मुस्ताक अली शामिल हैं।

​इनके अतिरिक्त 150 से ज्यादा अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच आगे बढ़ने पर अन्य आरोपियों के नाम भी जोड़े जा सकते हैं। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button