एक पेड़ मां के नाम से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

THE BIKANER NEWS:- ग्राम पंचायत कागासर में शासन के निर्देश के अनुरूप एक पेड़ मां के नाम से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत में स्तर पर किया गया सरपंच निराणराम नायक के द्वारा ग्रामपंचायत के दोनों गाँव कागासर और छट्टासर में लगभग 400 पेड़ ग्राम पंचायत भवन, स्कूल भवन,आंगनबाड़ी परिसर, उपस्वास्थ्य केंद्र मे लगाए। पर्यावरण मित्र राजेश गोदारा ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण व संवर्द्धन हमारी सामाजिक, राष्ट्रीय व नैतिक जिम्मेदारी हैं। इस अभियान में विभिन्न प्रजाति के पौधे जैसे कटहल, गुलमोहर,आंवला,शीशम, बरगद,खेजड़ी,नीम,सहजन, गेंदा आदि पौधों को लगाया गया।
साथ हि हमारे ग्राम के प्रत्येक नागरिक को अपने मां की स्मृति में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
इस अभियान में प्रिंसिपल संजय कुमार डाबला,सरपंच निराणराम नायक,ओमप्रकाश धतरवाल, सावरमल कसवां,पूनम नाई, बजरंग कायल,हरिराम नायक,पूर्णाराम नायक, राकेश नायक मूलाराम पूनिया और चेतन पूनिया आदि मौजूद रहे






































