कल शहर के इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित


बीकानेर। दीपावली के मद्देनजर विद्युत तंत्र के रखरखाव, विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मरों के मेंटेनेंस तथा पेड़ों की छंटाई के आवश्यक कार्य के चलते शुक्रवार, 23 अक्टूबर को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कटौती अलग-अलग समय पर निर्धारित की गई है।इन क्षेत्रों में इस समय रहेगी बिजली कटौती

सुबह 6:30 से 9:00 बजे तक: सोनगिरि कुआं, पारीक चौक के पास का क्षेत्र।
सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक: चौतिना, मेट्रो होटल, पांडे गली का क्षेत्र।
सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक: आशीर्वाद नर्सिंग होम, जवाहर नगर के पास तथा एमएम ग्राउंड के पास वाल्मीकि बस्ती का क्षेत्र।
सुबह 9:00 से 11:30 बजे तक: दाऊजी मंदिर के पास, दाऊजी रोड तथा रामजी दूध भंडार के पास का क्षेत्र।
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक: सरकारी अस्पताल, एमपी कॉलोनी सेक्टर 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 से 17 तक के विभिन्न क्षेत्र, ऊन मंडी, पूगल रोड ब्रिज, रामपुरा बाईपास, रंगोली फैक्ट्री, लालगढ़ स्टेशन, कबीर आश्रम, सर्वोदय बस्ती, ओड्डो का मोहल्ला, रेलवे वर्कशॉप, राजीव नगर, डूडी फैक्ट्री, शास्त्री स्कूल, स्टेशन रोड, लालगढ़ की गली नंबर 1 से 16 तक, रेलवे मस्जिद के सामने, आरसीडीएफ मेन, काजरी फार्म हाउस, छाता फैक्ट्री, रामपुरा की गली नंबर 1 से 20 तक, भीम नगर, लाल खां की बाड़ी, रामप्रताप भवन, दीपजी की बाड़ी, चौधरी कारखाना, बीज प्लांट, उस्मान पापड़ सहित आसपास के क्षेत्र।
सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक: दो पीर के पास, झंवर भंवर प्लाजा के पास तथा रामपुरिया कॉलेज के पास का क्षेत्र।
दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक: भीनासर पेट्रोल पंप, रांका भवन, मोथस एरिया, रामदेव कॉलोनी, विनायक नगर, कस्तूरी नगर, एग्रो एरिया तथा मंगलम कॉलोनी का क्षेत्र।



































