|

बड़ी खबर:-टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में तीन आरोपी कोटा से गिरफ्तार,एसपी तेजस्वनी गौतम को मिली थी आरोपियों की जानकारी

THE BIKANER NEWS:^रमुंबई/कोटा। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में राजस्थान की कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। मुंबई पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर कोटा पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुई फायरिंग
जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा नर्सरी पार्क में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे। शाम करीब 7 बजे पार्क से निकलने के बाद उन्होंने प्रशंसकों के साथ सेल्फी ली और अपनी कार की आगे वाली सीट पर बैठ गए।
बताया जा रहा है कि शाम करीब 7:05 बजे कार गेट से बाहर निकलते ही दो हमलावरों ने वाहन पर 5 से 7 राउंड फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर एक तीसरे बाइक सवार के साथ मौके से फरार हो गए।


ड्राइवर को लगी गोली, टाइगर श्रॉफ भी घायल
फायरिंग की घटना में कार चालक फिरदौस को गोली लगने की जानकारी सामने आई है। एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की बात कही जा रही है। पुलिस के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी, लेकिन बारूद और कांच के टुकड़ों के कारण उनके बाएं हाथ में चोट आई।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद टाइगर श्रॉफ ने घायल ड्राइवर की मदद की और खुद कार चलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। उनके हाथ और शरीर के कुछ हिस्सों पर पट्टियां बंधी होने की जानकारी भी सामने आई है।

मुंबई पुलिस के इनपुट पर कोटा में कार्रवाई
इस मामले में मुंबई पुलिस ने कोटा सिटी की एसपी तेजस्विनी गौतम को आरोपियों के संबंध में जानकारी दी थी। इसके बाद कोटा पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह करीब 10 बजे के बाद जयपुर-पुणे ट्रेन से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी की सूचना मुंबई पुलिस को दे दी गई है। अब मामले में आरोपियों से पूछताछ और आगे की जांच के आधार पर फायरिंग की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button