माता महालक्ष्मी जन्मोत्वस पर आयोजित होगें कई कार्यक्रम

THE BIKANER NEWS:-श्री श्रीमाली समाज की कुलदेवी आध्या शक्ति माँ श्री महालक्ष्मी माता का जन्मोत्सव ‘प्राकट्य दिवस’ बड़ें ही धूमधाम से मनाया जाएगा। दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को बेनिसर बारी के बाहर स्थित श्री महालक्ष्मी मन्दिर पर समाज बन्धुओं द्वारा सुबह 9.30 बजे ध्वजारोहण, क्षेत्रपाल श्री कोडाना भैरव व विजय भैरव एवं विचित्र हनुमान जी के पूजन होंगे। इसके पश्चात गर्भ गृह में महालक्ष्मी माता के पंचामृत अभिषेक विधान एवं शास्त्रोक्त द्वारा सम्पन होंगे।
रात्रि सांय 8 बजे से मातेश्वरी श्री कमला के संकल्पित महाभिषेक, कमला अस्टकम्, श्करादय स्तोत्र व सप्त शती पाठ आवहाँ होंगे। इसी क्रम में रात्री 9 बजे भक्ति रस भजन गंगा प्रवाह का कार्यक्रम रहेगा।
सभी पूजा विधान आचार्य मंडप के पं श्री रवि शंकर, पं श्री नरेंद्र, पं श्री मनोज, पं श्री राहुल व पं श्री ओम नारायण आदि के सानिध्य मे सम्पन होंगे।
मध्य रात्री जगत जननी माता महालक्ष्मी जी की 108 मंगल ज्योत से महा आरती के साथ इस पुण्य दिवस की पूर्ण आहुति सम्पन होगी




































