गैस के दामों ने मारा जोरदार झटका! कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

नई दिल्ली। त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई का झटका लगा है। 1 अक्टूबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली में इसकी कीमत में सीधे ₹62.50 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कई अन्य शहरों में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹60 से अधिक की वृद्धि हुई है।
कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है। ऐसे में गैस की कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है, जिसका असर आगे चलकर खाद्य पदार्थों और सेवाओं की कीमतों पर भी पड़ने की संभावना है।हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है, क्योंकि घरेलू सिलेंडर की कीमत में इस बदलाव के तहत बढ़ोतरी नहीं की गई है।





































