कल शहर के इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बीकानेर। विद्युत लाइनों के रखरखाव कार्य के चलते सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक मघाराम कॉलोनी, चैननाथ धुना, कोठारी अस्पताल, रांकावत भवन, पुगल बस स्टैंड, पंडित धर्मकांटा, प्रताप बस्ती और 5 नंबर ट्यूबवेल क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
वहीं दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चेतनानंद रोड, मुंधड़ा बगीचा, नत्थूसर टंकी, नत्थूसर गेट, जोशी टेंट हाउस, हर्षोलाई बड़ा गवाड़, काशनंदी, नथानियों की सराय, नथानियों का चौक, मोहता चौक, मरुनायक मंदिर, वैदों का चौक और सब्जी मंडी क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।





































