|

बीकानेर में डिप्टी मेयर चुनाव में हार पर कांग्रेस सख्त, AICC सचिव करेंगे 4 दिन तक जांच,-एक पार्षद से होगी पूछताछ और नेताओं से मुलाकात:

THE BIKANER NEWS:;​बीकानेर में मेयर पद पर जीत के बाद डिप्टी मेयर के चुनाव में बहुमत होने के बावजूद मिली हार को कांग्रेस पार्टी ने एक बड़े मुद्दे के रूप में लिया है। इस मामले की जांच के लिए पार्टी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव और राजस्थान के सह-प्रभारी चिरंजीव राव को बीकानेर भेजा है। वे रविवार को वायु मार्ग से बीकानेर पहुंचेंगे और चार दिन तक यहां रहकर मामले की जांच करेंगे। उनके साथ राजस्थान कांग्रेस के महासचिव प्रद्युम्न सिंह भी मौजूद रहेंगे।

​एक-एक पार्षद से होगी पूछताछ और नेताओं से मुलाकात:

राव अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान डिप्टी मेयर पद पर हार के कारणों की गहराई से जांच करेंगे और एक-एक पार्षद से मुलाकात कर पूछताछ करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे असंतुष्ट कांग्रेस नेताओं से भी बातचीत करेंगे। पूर्व प्रवक्ता नितिन वत्स के अनुसार, इस दौरान राव प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ बैठकें करेंगे, जिनमें महापौर अनिल कल्ला, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, वीरेंद्र बेनीवाल, नोखा विधायक सुशीला डूडी, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल और देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग शामिल हैं।

​पंचायत चुनाव और टिकट वितरण विवाद पर भी होगी चर्चा:

दौरे के दौरान निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी रणनीति की भी समीक्षा की जाएगी। बीकानेर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर देहात कांग्रेस (बिशनाराम सियाग) के साथ भी टिकट वितरण और रणनीति पर चर्चा की जाएगी, जिसके लिए राव ग्राउंड रिपोर्ट लेंगे। साथ ही, मोहित अरोड़ा द्वारा लगाए गए ‘टिकट चोरी’ (फाइनल होने के बाद नाम बदलने) के आरोपों का मुद्दा भी उठ सकता है, जिस पर पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत और वर्तमान अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल से पूछताछ हो सकती है।

​शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने की सख्त कार्रवाई की मांग:

इधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने डिप्टी मेयर चुनाव में हुई हार की उच्च स्तरीय जांच के लिए प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने सवाल उठाया है कि बहुमत के बावजूद कांग्रेस को चार वोट कम कैसे मिले और दो वोट खराब कैसे हो गए। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और दोषी कांग्रेस नेताओं पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button