|

फोर्टी विस्तार को लेकर हुआ गहन मंथनसंभाग अध्यक्ष कल्याणी ने सौंपी जिम्मेवारियां

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:- फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री, बीकानेर( फोर्टी) की कार्यकारिणी की बैठक रानीबाजार स्थित बीकानेर जिला उद्योग संघ में आयोजित की गई। फोर्टी सचिव मनीष नाहटा ने बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित सभी सदस्यों का परिचय दिया तथा संस्था की सदस्यता बढ़ाने, संगठन के विस्तार एवं व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की । संभाग अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी ने बताया गया कि संस्था की सदस्यता बढ़ाने के उद्देश्य से एक ब्रोशर तैयार किया जाएगा। ब्रोशर के साथ एक कवरिंग लेटर भी संलग्न किया जाएगा, जिसमें संस्था के उद्देश्यों, गतिविधियों एवं कार्यक्षेत्र की जानकारी दी जाएगी। साथ ही बीकानेर जॉन के अंतर्गत आने वाले जिलों श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एवं चूरू में संस्था की शाखाओं के गठन का निर्णय लिया जाएगा।
जिसमें श्रीगंगानगर शाखा गठन की जिम्मेवारी संतोष बांठिया को सौंपी गई । वहीं चूरू शाखा गठन हेतु महावीर पुरोहित का चयन किया गया। तथा हनुमानगढ़ शाखा गठन हेतु वहां के गणमान्य कारोबारियों से आवश्यक संपर्क एवं समन्वय किया जाएगा । वहीं बीकानेर की विभिन्न व्यापारिक एवं औद्योगिक संस्थाओं से संपर्क कर उन्हें फेडरेशन की सदस्यता दिलाने हेतु आज्ञाराम पेड़ीवाल को विशेष रूप से जिम्मेदारी दी गई। इस कार्य में सभी कार्यकारिणी सदस्य पेड़ीवाल का आवश्यक सहयोग करेंगे। चर्चा के दौरान राजेश चूरा द्वारा सुझाव दिया गया कि संस्था के सभी सदस्यों की एक सूची तैयार की जाए, जिसमें प्रत्येक सदस्य के नाम एवं उनके व्यापार/व्यवसाय की जानकारी शामिल हो।
इस सूची का उद्देश्य सदस्यों के बीच आपसी परिचय, संपर्क एवं व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देना तथा आपसी व्यापार एवं सहयोग की संभावनाओं को विकसित करना रहेगा जिस पर उपस्थित सभी ने इस सुझाव पर सहमति व्यक्त की।
फेडरेशन के कोषाध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने बैठक में संस्था के विस्तार, सदस्य संख्या बढ़ाने तथा सदस्यों के बीच आपसी व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने जैसी आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर सलीम सोढा, अशोक चांडक सहित अनेक सदस्य उपस्थित हुए ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button