|

बीकानेर: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, फैक्ट्री से 1132 किलो रसगुल्ला और गुलाब जामुन सीज

THE BIKANER NEWS:;​बीकानेर, 19 सितंबर। आमजन के स्वास्थ्य और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार एक्शन में है। गुरुवार को विभाग की टीम ने बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित ‘मेसर्स रस रसना फूड प्राइवेट लिमिटेड’ पर औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने मौके से 1132 किलोग्राम रसगुल्ला और गुलाब जामुन सीज किए हैं।

​मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. पुखराज साध ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के तहत इस फर्म का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने रसगुल्ला और गुलाब जामुन के नमूने (सैंपल) लिए और मौके पर तैयार रखे कुल 1132 किलो माल को सीज कर दिया। इसके अलावा, निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में पाई गई कमियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने फर्म को सख्त लहजे में ‘इंप्रूवमेंट नोटिस’ भी जारी किया है।

​इस पूरी कार्रवाई को खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह और सुरेंद्र कुमार की टीम द्वारा अंजाम दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लिए गए नमूनों को नियमानुसार लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा जा रहा है। खाद्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, रिपोर्ट के परिणामों के आधार पर ही फर्म के खिलाफ आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button