रत्तानि व्यासों के चौक में 32वें वर्ष गणेश महोत्सव का आयोजन






आयोजनबीकानेर। रत्तानि व्यासों का चौक में इस वर्ष भी गणेश महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के साथ आयोजित किया जा रहा है। रत्तानि व्यास चौक युवा प्रकोष्ठ समिति के तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव लगातार 32 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत व्यास ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव में 56 भोग तथा 51 किलोग्राम फलों का भोग विशेष आकर्षण रहेगा।महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र व्यास ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं विशेष श्रृंगार के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है।महोत्सव के समापन पर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन कोलायत धाम में किया जाएगा। समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा विसर्जन यात्रा में भाग लिया जाएगा।रत्तानि व्यासों का चौक में 32 वर्षों से चली आ रही गणेश महोत्सव की परंपरा इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आगे बढ़ाई जा रही है।





































