|

बीकानेर:-सड़क निर्माण में गुणवंता की कमी और लीपापोती देख भड़के निवासी,काम कराया बंद

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर शहर के वार्ड नंबर 46 में सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। निर्माण में इस्तेमाल हो रही घटिया सामग्री को देखकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर हंगामा करते हुए काम को रुकवा दिया।

निर्माण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति

जानकारी के अनुसार, वार्ड 46 में बन रही नई सड़क पर बेहद निम्न स्तर की गिट्टी बिछाई जा रही थी। वार्डवासियों का सीधा आरोप है कि सड़क निर्माण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति और लीपापोती की जा रही है। लोगों का कहना है कि जिस घटिया स्तर की सामग्री का उपयोग हो रहा है, उससे बनी सड़क पहली बारिश की मार भी नहीं झेल पाएगी और पूरी तरह से बह जाएगी।

विरोध देख ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागा

स्थानीय जनता ने जब मौके पर पहुंचकर घटिया सामग्री का विरोध किया और सवाल-जवाब किए तो कोई संतोषजनक जबाब नही मिला। लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता देख अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आनन-फानन में मौके से गायब हो गया।

गुणवत्तापूर्ण काम होने तक नहीं शुरू होगा निर्माण

वार्डवासियों ने अब साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जनता के पैसे की इस तरह बर्बादी नहीं होने दी जाएगी। लोगों ने कहा है कि जब तक प्रशासन यह सुनिश्चित नहीं करता कि निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का ही उपयोग होगा, तब तक किसी भी सूरत में सड़क का काम दोबारा शुरू नहीं होने दिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button