|

बीकानेर जिला फुटबॉल संघ की कार्यकारणी की घोषणा, शेखावत अध्यक्ष, शंकर बोहरा कोषाध्यक्ष बने

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। बीकानेर जिला फुटबॉल संघ के चुनाव में सर्वसहमति से कार्यकारिणी की घोषणा हुई । जिसमे फुटबॉल खेल से जुड़े पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चुनाव परिणामों के अनुसार जितेंद्र सिंह शेखावत को अध्यक्ष, रहमत अली को सचिव तथा शंकर बोहरा को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का खेल प्रेमियों एवं उपस्थित सदस्यों ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में जिले में फुटबॉल खेल को नई दिशा मिलेगी। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फुटबॉल को बढ़ावा देने तथा युवा प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।


नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले में फुटबॉल के विकास, खिलाड़ियों के हितों की रक्षा और खेल गतिविधियों के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button