|

बीकानेर के कई इलाकों में कल 4 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बीकानेर। शहर में विद्युत तंत्र के ट्रांसफार्मर एवं लाइनों के आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते गुरुवार, 23 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग के अनुसार इस दौरान रायसर, उदासर, पेमासर, वैशाली नगर, रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी, महादेव नगर, महादेव एन्क्लेव, डिफेंस कॉलोनी, करणी विहार, पंचारिया कॉलोनी, भावर कॉलोनी, श्रीनाथ एन्क्लेव, हार्मनी कॉलोनी, मयूर विहार, मरुधर नगर, बोथरा कॉलोनी, आर.के. पुरम, खाटू श्याम नगर, वाटिका एन्क्लेव, वैष्णो धाम, वैष्णो विहार, शताब्दी कॉलोनी, सरिता बिहार, साईं विहार सहित जयपुर रोड और आसपास के कई ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।इसके अलावा जैन ढाबा, थार एक्सोटिका रिजॉर्ट, वेस्टा होटल, बिकानो रिजॉर्ट, मरुधर इंजीनियरिंग कॉलेज, मंडा कॉलेज, ठोलिया डेयरी, सिरेमिक फैक्ट्री, जीवन रक्षा कंप्लीट कैंसर हॉस्पिटल, हेरिटेज रिजॉर्ट, राधा स्वामी सत्संग, आरके पब्लिक स्कूल, आरबीके होटल तथा आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button