|

बड़ी खबर:-जोशीवाड़ा निवासी युवक पर हथियारों से किया हमला,पीबीएम में भर्ती

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड और सरियों से वार कर युवक को घायल कर दिया। घायल को तत्काल पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, गौरव जोशी पुत्र सुनील जोशी जोशीवाड़ा निवासी अपने एक साथी के साथ गंगाशहर बाजार में मौजूद था। इसी दौरान हथियारों से लैस कुछ युवक वहां पहुंचे और गौरव के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए गौरव पास की एक दुकान में घुस गया, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए और लोहे की रॉड व सरियों से उसके हाथ और पैरों पर वार किए। हमले में गौरव के हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद घायल को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, घटना से आक्रोशित परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में गंगाशहर थाने पहुंचे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

। गंगाशहर थाना पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button