|

किसानों को समय पर उर्वरक न मिलने से रोष, विधायक सुशीला डूडी ने कृषि आयुक्त को लिखा पत्र

THE BIKANER NEWS:^बीकानेर, 30 जून 2026नोखा विधानसभा क्षेत्र सहित बीकानेर जिले और पूरे प्रदेश में किसानों को समय पर यूरिया और डी.ए.पी. खाद न मिलने का मुद्दा गरमा गया है। नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी ने इस संबंध में गहरी चिंता व्यक्त करते हुए एक प्रेस नोट जारी किया है और कृषि आयुक्त (जयपुर) को पत्र लिखकर आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

इन फ्रेंचाइजियों से आपूर्ति की मांग: उन्होंने एग्री क्लिनिक सहकारी समितियों, एफ.पी.ओ., इंडियन फॉर्म फॉरेस्ट्री कोआपरेटिव लिमिटेड और इफको बाजार लिमिटेड की अधिकृत फ्रेंचाइजियों के माध्यम से भी किसानों को इफको खाद की आपूर्ति करवाने के निर्देश जारी करने की मांग की है।

सहकारी समितियों में फंड का अभाव: विधायक डूडी ने बताया कि अधिकतर अधिकृत ग्राम सेवा सहकारी समितियों के पास फंड की कमी और अन्य कारणों से किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

फसल उत्पादन पर असर और किसानों में रोष: समय पर खाद न मिलने से फसल की उत्पादन क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, जिससे बीकानेर सहित पूरे प्रदेश के किसानों में भारी रोष व्याप्त है।

वैकल्पिक आपूर्ति की सिफारिश: किसानों की इस समस्या के समाधान हेतु विधायक ने कृषि विभाग से आग्रह किया है कि ग्राम सेवा सहकारी समितियों के साथ-साथ अन्य विकल्पों को भी अनुमति दी जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button