|

घर से निकली 16 वर्षीय नाबालिग लापता, पुलिस कर रही तलाश

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी घर से अपने दादा के घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंची और देर रात तक वापस भी नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार किशोरी के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 25 जून की शाम दादा के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी वह न तो दादा के घर पहुंची और न ही वापस घर लौटी।परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button