|

बीकानेर: चलती एक्टिवा से गिरा बुजुर्ग,पीबीएम में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

THE BIKANER NEWS:^बीकानेर। गंगाशहर क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दुखद घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार राजेंद्र कोचर (70 वर्ष) निवासी श्याम वाटिका, रामदेवनगर अपनी एक्टिवा स्कूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वे चलती स्कूटी से नीचे गिर पड़े।


घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि प्रारंभिक तौर पर चक्कर आने के कारण गिरने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भी दिया है।
घटना से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button