|

Bikaner:-इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में लगी भीषण आग से लाखों का सामान जलकर राख, दमकल नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

THE BIKANER NEWS:-(बीकानेर)। एक इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में सोमवार को भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखे कूलर, फ्रिज, पंखे और एसी सहित बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान इसकी चपेट में आ गया।


मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर के खाजूवाला कस्बे के एक मार्केट की रिद्धि सिद्धि इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के गोदाम में लगी। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 20 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने का कारण गोदाम के पीछे कचरा जलाना माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि दमकल समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी। इससे क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड समय रहते पहुंच जाती तो नुकसान काफी कम हो सकता था।


दमकल के नहीं पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने स्वयं मोर्चा संभाला और पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक गोदाम का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
इस मामले अब तक मिली जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड में कोई तकनीकी खराबी आ जाने के कारण दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाया।
घटना की सूचना मिलने पर खाजूवाला पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस एवं प्रशासन आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button