कोलकाता एयरपोर्ट पर भारी हंगामा: अभिषेक बनर्जी के लौटते ही TMC समर्थकों और विरोधियों में चले लात-घूंसे

THE KOLKATA NEWS:-कोलकाता। कोलकाता हवाई अड्डा परिसर उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी दिल्ली से वापस लौटे। उनके आगमन की खबर मिलते ही एयरपोर्ट के बाहर भारी हंगामा शुरू कर दिया बनर्जी के विरोध में कुछ लोग हवाई अड्डे के बाहर हाथों में अंडे लेकर खड़े थे। जैसे ही टीएमसी समर्थकों को इसकी भनक लगी, माहौल पूरी तरह गरमा गया

वहां मौजूद टीएमसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विरोधियों को रोकने की कोशिश की, जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। एयरपोर्ट परिसर के बाहर दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। इस हिंसक झड़प के कारण काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा।
सुरक्षित निकले टीएमसी सांसद
इस भारी हंगामे और तनाव के बीच, सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को कड़े सुरक्षा घेरे में लिया। हंगामे और नारेबाजी के बीच से सुरक्षा बल उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब रहे, जिसके बाद वे वहां से रवाना हो गए।


































