रघुनाथ सिंह भाटी को कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कोलायत। पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी के पिता एवं श्रीकोलायत के पूर्व प्रधान तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय रघुनाथ सिंह भाटी के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान बीकानेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लिमिटेड, बीकानेर के पूर्व डायरेक्टर नूतन कुमार जोशी एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर के आईटी सेल सहसंयोजक सुमित कुमार जोशी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने दिवंगत रघुनाथ सिंह भाटी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय रघुनाथ सिंह भाटी का सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी, वरिष्ठ एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है।इस अवसर पर नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।




































