बीकानेर नकली बीज और घूसकांड मामला: 2.45 करोड़ के लेनदेन में मामा-भांजे सहित 6 आरोपी जेल भेजे गए

THE BIKANER NEWS:^बीकानेर: बीकानेर के बहुचर्चित नकली बीज और भ्रष्टाचार मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई जारी है। नकली बीज खपाने और इसके बदले 2 करोड़ 45 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि के लेनदेन के आरोप में गिरफ्तार किए गए जुगल किशोर बिश्नोई और उनके भांजे स्वतंत्र ज्याणी समेत कुल 6 आरोपियों को अदालत ने जेल भेज दिया है।

7 दिन की रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत (JC)
जानकारी के अनुसार, इन सभी आरोपियों को पहले 7 दिन की रिमांड पर सौंपा गया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद रविवार को इन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने सभी को न्यायिक अभिरक्षा (Judicial Custody) में भेजने के आदेश दिए।
ACB की जांच और मिले अहम सुराग पूछताछ में खुलासे: रिमांड के दौरान पूछताछ में जांच एजेंसी को इस पूरे नेटवर्क, पैसों के लेनदेन और भ्रष्टाचार से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।
दस्तावेजों की जांच: पूछताछ में जो भी तथ्य और डाक्यूमेंट्स सामने आए हैं, ACB उनकी आगे की जांच कर रही है।
जांच अधिकारी: इस पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी महेंद्र कुमार शर्मा कर रहे हैं।
कब शुरू हुआ मामला?
इस पूरे प्रकरण की शुरुआत 7 जून को बीकानेर के लूणकरणसर में हुई एक कार्रवाई से हुई थी, जिसके बाद इस बड़े भ्रष्टाचार और नकली बीज के नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ।





































