|

बड़ी खबर:-युवक पर अज्ञात बदमाशों ने किया चाकू से हमला,स्थानीय लोगो ने घायल को पहुचाया ट्रोमा सेंटर,पुलिस जुटी जांच में

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर के नया शहर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोहनगिरी कुआं रोड पर घर जा रहे एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।


घायल युवक की पहचान इरफान पुत्र कुदरत अली चौहान के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button