|

बड़ी खबर:-डिस्पेंसरी नंबर 5 में डॉक्टर को किया एपीओ,सेवाओ में लापरवाही के आरोप

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर की सिटी डिस्पेंसरी नंबर 5 में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिंदु बाला को चिकित्सा सेवाओं में लापरवाही और दुर्व्यवहार के आरोप में एपीओ (APO) कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) पुखराज साध ने शनिवार (30 मई 2026) को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

लंबे समय से डॉ. बिंदु बाला पर मरीजों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार करने तथा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लग रहे थे। इसके विरोध में कांग्रेस नेता मकसूद अहमद की अगुवाई में क्षेत्रवासियों द्वारा जोरदार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। लोगों के भारी आक्रोश और लगातार उठ रही कार्रवाई की मांग के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है।

सीएमएचओ बीकानेर द्वारा जारी कार्यालय आदेश (क्रमांक एसपीएल-39) के अनुसार, डॉ. बिंदु बाला (चिकित्सा अधिकारी, रिवेम्पिंग स्कीम) द्वारा लापरवाही और क्षेत्रवासियों के आक्रोश के मद्देनजर उनका मुख्यालय तत्काल प्रभाव से ‘जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी, बीकानेर’ कार्यालय निर्धारित किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button