|

Bikaner:-नियमो को ताक पर रखकर चल रहे स्कूलों और कोचिंग संस्थान पर शिक्षा विभाग सख्त,होगी कार्यवाही

THE BIKANER NEWS:-​बीकानेर: शहर में नियमों को ताक पर रखकर चल रहे शिक्षण संस्थानों पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शिक्षा विभाग ने 15 अप्रैल तक चले एक सघन निरीक्षण अभियान के बाद, नियमों के विपरीत संचालित हो रहे 60 से ज्यादा स्कूलों पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए हैं।

​बिना मान्यता चल रही उच्च कक्षाएं: विभाग ने 40 से ज्यादा प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों के साथ-साथ 20 से अधिक सेकेंडरी स्कूलों को नोटिस दिया है। जांच में पाया गया कि कई अपर प्राइमरी स्कूल सेकेंडरी स्तर तक, और सेकेंडरी स्कूल बिना माध्यमिक शिक्षा निदेशालय व राजस्थान बोर्ड की स्वीकृति के 11वीं और 12वीं की कक्षाएं संचालित कर रहे थे।

बीकानेर शहर के कई कोचिंग संस्थान स्कूल समय में ही नियमित कक्षाएं (स्कूल की तर्ज पर) चला रहे हैं, जो कि नियमों के विरुद्ध है। शिक्षा विभाग को इसकी शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद इन संस्थानों के खिलाफ भी कार्रवाई प्रस्तावित कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
​डमी एडमिशन का खुला खेल: जांच में ऐसे प्राइवेट स्कूल भी पकड़े गए हैं जो केवल डमी एडमिशन कर रहे हैं। छात्र स्कूल में केवल नामांकित हैं और बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूल के नाम का उपयोग करते हैं, जबकि उनकी नियमित पढ़ाई कोचिंग संस्थानों में हो रही है।

डमी एडमिशन के मामले में सरकारी स्कूल भी अछूते नहीं हैं। आरोप है कि कुछ सरकारी स्कूलों में लेक्चरर के पद बचाने के लिए साइंस (बायोलॉजी और मैथ्स) विषयों में छात्रों के डमी एडमिशन किए जा रहे हैं। ये छात्र नियमित स्कूल न आकर सीधे परीक्षा के समय पहुंचते हैं।

निरीक्षण अभियान के बाद तैयार की गई रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) को सौंप दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) किशनदान चारण ने बताया कि संबंधित संस्थाओं से नोटिस का जवाब मांगा गया है। जवाब के आधार पर नियम विरुद्ध कार्य करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर इनकी मान्यता रद्द करने तक का कदम उठाया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button