बीकानेर में ‘डिप एन डाइन’ पूल एंड रेस्टोरेंट का कल होगा भव्य उद्घाटन,जस्टिस मदन गोपाल व्यास और गोकुल जोशी करेंगे शुभारंभ,शिव विधायक भाटी हो सकते है शामिल!


THE BIKANER NEWS:-बीकानेर: तपती गर्मी के बीच बीकानेर वासियों के लिए एक शानदार खुशखबरी है। शहरी परकोटे से सबसे नज़दीक, करमीसर रोड पर ‘डिप एन डाइन’ (Dip n Dine) पूल एंड रेस्टोरेंट का कल यानी बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को ग्रैंड ओपनिंग होने जा रहा है। अब शहरवासियों को ‘एक ही छत के नीचे नहाने व खाने’ का बेहतरीन और ताज़गी भरा अनुभव मिलेगा।

जस्टिस मदन गोपाल व्यास और गोकुल जोशी के कर कमलों से होगा उद्घाटन
इस शानदार प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि जस्टिस मदन गोपाल व्यास (अध्यक्ष, राजस्थान रियल एस्टेट अपीलीय न्यायाधिकरण, जयपुर) और भाजपा नेता एवं होटल व्यवसायी गोकुल जोशी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस खास मौके पर शिव से लोकप्रिय विधायक श्री रविंद्र सिंह भाटी के भी समारोह में शामिल होने की प्रबल संभावना है, जिसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह है।
‘खाओ, तैरो और मज़ा करो!’
इस नए पूल और रेस्टोरेंट की थीम “खाओ, तैरो और मज़ा करो!” रखी गई है। यहाँ आने वाले लोगों को शानदार माहौल, स्वादिष्ट भोजन और सुकून भरे अहसास का परफेक्ट कॉम्बो मिलेगा। यहाँ पूल साइड चिल करने के साथ-साथ एक बेहतरीन पार्टी हॉल और रेस्टोरेंट की सुविधा उपलब्ध है, जो इसे परिवार और दोस्तों के साथ एन्जॉय करने के लिए बीकानेर का नया हॉटस्पॉट बनाता है।
किराड़ू परिवार करेगा स्वागत
‘डिप एन डाइन’ के संचालक दीपक किराड़ू (बड़ा बाबू) और ओमप्रकाश किराड़ू (छोटा बाबू) ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्घाटन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में आने वाले सभी विशिष्ट अतिथियों और मेहमानों के स्वागत के लिए पूरा किराड़ू परिवार तत्पर रहेगा।





































