|

शहर के इस थाना क्षेत्र में 46 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के भीनासर इलाके में स्थित जवाहर स्कूल के पास एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति ने अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान करीब 46 वर्षीय रामरतन पुत्र माला राम, निवासी जवाहर स्कूल के सामने, भीनासर (बीकानेर) के रूप में हुई है।
मौके पर सामाजिक संस्थाओं खिदमतगार खादिम सोसाइटी के सोएंब भाई एवं असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ पहुंचे। दोनों के सहयोग से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button