|

शहर के इस क्षेत्र में नाले में मिला शव,क्षेत्र में फैली सनसनी

बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब अंबेडकर सर्किल के पास बिजली विभाग कार्यालय के निकट गंदे पानी के नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और समाजसेवी संस्थाओं की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शव काफी क्षत-विक्षत अवस्था में था और करीब 5-6 दिन पुराना बताया जा रहा है। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था, वहीं मृतक के शरीर के कुछ अंग भी गायब मिले, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।
सूचना मिलते ही सदर कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सूरतगढ़ के पास ठुकरिया गांव निवासी पेमा राम के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button