Bikaner- तेंदुए के घुस आने से दहशत, ग्रामीणों ने तेंदुए को पिट पिट कर उतारा मौत के घाट!


THE BIKANER NEWS:^बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 6 बीडीवाई (6 BDY) इलाके में शनिवार को एक तेंदुए के घुस आने से गांव में दहशत फैल गई। इस दौरान ग्रामीणों और तेंदुए के बीच हुए आमना-सामने में ग्रामीणों ने तेंदुए को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

ग्रामीणों पर हमले की कोशिश के बाद हुआ बवाल
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। रणजीतपुरा थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदुए ने पहले ग्रामीणों पर हमला करने की कोशिश की थी। अपने बचाव और दहशत के चलते उग्र हुए ग्रामीणों ने तेंदुए पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वन विभाग को दी गई सूचना
पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है और वन्यजीव अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग की टीम को तत्काल प्रभाव से सूचित कर दिया गया है। फिलहाल, रणजीतपुरा थाना पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।





































