|

राजस्थान मौसम अलर्ट:बीकानेर सहित 28 जिलों में येलो अलर्ट जारी,आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले

THE BIKANER NEWS:;राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के 28 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी के तीखे तेवरों से कुछ हद तक राहत मिलेगी।

मौसम में बदलाव का कारण और प्रभाव:

  • तापमान में गिरावट: 12 मार्च से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। इस सिस्टम के प्रभाव से अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।
  • नया पश्चिमी विक्षोभ: 14 और 15 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश और ओले गिरने की संभावना है।

तारीख के अनुसार जिलों का अलर्ट:

14 मार्च के लिए अलर्ट:

  • मेघगर्जन और वज्रपात (बिजली गिरना): अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, टोंक, नागौर और पाली।
  • बारिश की संभावना: जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर।

15 मार्च के लिए अलर्ट:

बारिश और ओलावृष्टि: इस दिन भी जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर में बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही, राजस्थान के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मेघगर्जन और वज्रपात: अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button