|

गौसेवा कर मनाया किसान नेता डूडी का जन्मदिवस

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:-आज किसान नेता रामेश्वर जी डूडी साब के जन्मदिन पर तोलाराम सियाग के नेतृत्व में सुबह गोचर में गायों के लिए बनी पानी की टंकीया (खेलिया) भरने के पानी के टैंकर रवाना किए । फिर जैसलमेर रोड स्थित गोशाला में गायों को गुड व हरा चारा खिलाया व डूडी साब के 62 वें जन्मदिन पर जोड़बीड़ के पास 62 पौधे लगाए एवं ब्रह्मसागर महादेव मंदिर में भगवान शंकर का दूध से अभिषेक कर रामेश्वर डूडी साब के शीघ्र स्वस्थ होने व दीर्घायु जीवन की कामना की ।
इस दौरान युवा कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष भंवर कूकणा, मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी ओम सियाग, राजेन्द्र सियाग, कृष्ण पारीक, महेन्द्र गाट, मनीष डूडी, आशीष सैन, प्रवीण कुमावत, महेंद्र डूडी, भागीरथ सियाग, राजेश गाट, सुरेश धुंधवाल, अकरम अली, समीर, हसन, धीरज सुथार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button