|

Breaking:-बेकाबू कार ने खाये चार पलटे,चालक ओझा ने पीबीएम में तोड़ा दम,तीन घायल,देखे वीडियो

THE BIKANER NEWS:- ​बीकानेर;: सड़क हादसे में एक युवक की मौत तीन घायल।

मिली जानकारी के अनुसार गीगासर की ओर से देशनोक आ रही एक स्विफ्ट कार गोलाई (मोड़) पर अचानक बेकाबू होकर पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ़्तार तेज़ थी और वह करीब चार बार पलटी।
​हादसे में बिग्गा निवासी युवक की मौत इस हादसे में कार चालक भैरू ओझा (पुत्र राकेश ओझा, निवासी बिग्गा) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद देशनोक से बीकानेर रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। कार में सवार तीन अन्य युवकों को मामूली चोटें आई हैं।
​स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नागरिक छैलू दान (पुत्र कैलाश दान) और भागीरथ सांडू मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला और देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।
​प्रशासन की लापरवाही पर आक्रोश
स्थानीय लोगों (प्रवीण जाजड़ा, सुनील मारू, भागीरथ सांडू) का कहना है कि धर्मकांटा के पास स्थित यह गोलाई ‘एक्सीडेंट जोन’ बन चुकी है। यहाँ न तो कोई स्पीड ब्रेकर है और न ही कोई चेतावनी साइन बोर्ड। आए दिन यहाँ हादसे होते रहते हैं। नागरिकों ने प्रशासन से तुरंत यहाँ स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड लगाने की मांग की है।

देखे वीडियो👇👇

https://www.facebook.com/share/r/1QCPNcKi7m/

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button