|

Bikaner:-शर्मसार करने वाली घटना,25 वर्षीय युवक पर नाबालिग से रेप के आरोप,पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज

THE BIKANER NEWS:- ​बीकानेर में रिश्तों और पड़ोस को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 25 वर्षीय युवक पर पड़ोस में ही रहने वाली 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना बीकानेर जिले के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में करीब एक महीने पुरानी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जब 15 वर्षीय नाबालिग घर से बाहर गई थी, तब पड़ोस में रहने वाले युवक ने मौका पाकर उसके साथ गलत काम किया। वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची को डरा-धमका कर चुप करवा दिया। डर के मारे सहमी बच्ची ने यह बात घर पर किसी को नहीं बताई।
​काफी समय बाद जब बच्ची ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई, तब जाकर इस घिनौनी करतूत का पर्दाफाश हुआ।

पीड़िता के पिता ने रणजीतपुरा पुलिस को लिखित शिकायत दी, जिसके बाद गुरुवार को मामला दर्ज किया गया।

थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह भाटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65 और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
​ पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से मेडिकल करवाया गया है। मामले की गहन जांच स्वयं पुलिस निरीक्षक चंद्रजीत सिंह भाटी कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button