|

बीकानेर: कोटगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई,शातिर नकबजन गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

THE BIKANER NEWSबीकानेर।बीकानेर में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस को सोमवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट गली स्थित एक ऑफिस में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है और चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है।

क्या था पूरा मामला?

घटना को लेकर परिवादी नन्दकिशोर गांधी (उम्र 64 वर्ष), निवासी ट्रांसपोर्ट गली, गंगाशहर रोड ने 14 नवंबर 2025 को कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 12 नवंबर 2025 की रात को अज्ञात चोरों ने उनके ऑफिस (लक्ष्मी बिल्डिंग, ट्रांसपोर्ट गली) में घुसकर ताले तोड़े और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

सीसीटीवी और मुखबिर से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सौरभ तिवाड़ी और वृताधिकारी (नगर) अनुज दाल के सुपरविजन में थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आसूचना (मुखबिर तंत्र) का सहारा लिया।

​तकनीकी जांच और सबूतों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध बुधराम उर्फ मोगलिया उर्फ विशाल (उम्र 23 वर्ष), पुत्र नेनाराम, निवासी प्रताप बस्ती, चौखूंटी फाटक को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया सम्पूर्ण सामान बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल राधेश्याम, कांस्टेबल अनिल (1375) और कांस्टेबल कुलदीप (815) की विशेष भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button