|

बारिश बनी मुसीबत, मकान की गिरी छत,अंदर सो रही थी महिला!

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, प्रदेश में हो रही भारी बारिश बन रही है मुसीबत, बारिश की वजह से घरो को हो रहा है नुकसान, कई घरो के गिरने से हो रहे है हादसे, ताजा मामला बीकानेर के खाजूवाला से है जहाँ पर बारिश के बाद अचानक गिरी मकान की छत्त,नीचे छोटे बच्चों के साथ सो रही थी महिला, हांलाकि नहीं हुई कोई जनहानि !

आपको बता दे बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में कल हुई बारिश जिसके बाद देर रात को 24 BD गांव में ये हादसा हुआ है, बारिश से एक मकान की गिर गई छत्त, मकान में ही एक महिला अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ सो रही थी लेकिन मलबा उसे दूर गिरा और वह और उसके बच्चे बच गए। छत्त गिरने के बाद तेज आवाज से आसपास के लोग पहुंचे और मकान से सारा सामान बाहर निकाला और परिवार के सभी सदस्यों को भी सकुशल बाहर निकाला गया।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button