शहर के इस थाना क्षेत्र में दो युवकों से एमडी जब्त

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र से पुलिस कार्रवाई की बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस टीम ने 6 दिसंबर की रात करीब 9 बजे 80 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए दो अलग–अलग युवकों से अवैध एमडी (ड्रग) बरामद की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों युवकों से कुल 2.70 ग्राम अवैध एमडी जब्त की। कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब युवकों के नेटवर्क और सप्लाई चैन से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।




































