राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी का गठन,व्यास को मिला प्रदेश मंत्री का दायित्व , पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ का प्रदेश अधिवेशन नोखा में सम्पन्न हुआ, जिसमें नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। अधिवेशन में श्री सतीश राठौड़ को प्रदेश महामंत्री, चुन्नी लाल राजस्थानी को प्रदेश संगठन मंत्री, श्री दिलीप कुमार व्यास को प्रदेश मंत्री, तथा श्री प्रेमसुख बिश्नोई को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया।

प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर जोधपुर डिस्कॉम बीकानेर के सहायक अभियंता (ग्रामीण) श्री निमिष लखनपाल ने श्री दिलीप व्यास का सम्मान कर उन्हें बधाई दी।
इसके अलावा राजस्व अधिकारी रौनक डागा, जिलाध्यक्ष नवीन स्वामी, धर्मपाल चौधरी, चंद्रपुरी, कन्हैया लाल रंगा, शंभू दयाल, राजकुमारी जी और मनोज चौहान सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने भी प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने पर दिलीप व्यास को शुभकामनाएं प्रेषित कीं और सम्मान प्रदान किया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और श्रमिकों के हितों के लिए प्रभावी रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।





































