Bikaner:-रसोई की लाइट जलाते ही गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट, एक महिला की मौत

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर में गैस सिलेंडर में आग लगने से एक महिला की हुई मौत, परिजनों ने गैस वालो पर लापरवाही के लगाए आरोप। मिली जानकारी के अनुसार घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में परिवादी राणीसर बास निवासी धनराज भाटी ने थाने में दी रिपार्ट में बताया कि बताय कि 25 अक्टूबर की सुबह 6 बजे उसकी माँ पुष्पादेवी ने जैसे ही रसोई की लाइट जलाई तो रसोई में विस्फोट हो गया। जिसमें उसकी माँ बुरी तरीके से झुलस गयी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान 5 नवंबर को मौत हो गयी। परिवादी ने बताया कि हमारे घर पर नया गैस सिलेंडर लिया था। जिसमें लीकेज आ गया था। इस सम्बंध में गैस सर्विस में शिकायत भी की थी तो उन्होने कहा कि कभी कभी हो सकता है। कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। परिवादी ने बताया कि गैस वालों की लापरवाही के चलते उसकी माँ की मौत हुई है।




































