सचिवालय सेवा अधिकारी संघ अध्यक्ष ने 21 को अवकाश की मांग

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, सचिवालय सेवा अधिकारी संघ अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा ने की मांग 21 अक्टूबर को राजकीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग, RSEU अध्यक्ष कजोड़ मल मीणा ने भी की अवकाश की मांग, आज सचिवालय फोरम के तत्वाधान में CMO को करवाया अवगत, 20 (दीपावली), 22 (गोवर्धन पूजा), 23 (भाई दूज) को है राजकीय अवकाश घोषित, सचिवालय सेवा अधिकारी संघ अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा ने कहा, ‘हिंदू धर्म का सबसे बड़ा पर्व है दीपावली, जिसे सभी कार्मिक अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाते हैं, ऐसे में 20 अक्टूबर के अवकाश के पश्चात 21 अक्टूबर को पुनः कार्यालय आना, 22 व 23 अक्टूबर को पुनः अवकाश होना कर्मचारियों के लिए व्यावहारिक दृष्टि से संभव प्रतीत नहीं होता, गत वर्ष भी ऐसी स्थिति में राजकीय अवकाश घोषित किया गया था, इसको देखते हुए इस बार भी 21 अक्टूबर को राजकीय अवकाश घोषित किया जाए’






































