|

चित्रकारों ने गौचर बचाने के लिए गाय बनकर अनोखे अंदाज में जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

THE BIKANER NEWS:-,बीकानेर, गौचर ओरण बचाने लिए लोकनायक भगत सिंह संस्थान के तत्वाधान में बीकानेर के चित्रकार कलाकर तीन दिन से अनोखे तरीको से कार्यकम कर जनता को जागरूक कर रहे है,और 19 तारीख को कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदशन में आने को आमंत्रित भी कर रहे है,कार्यक्रम के आज अंतिम दिवस पर संस्था के पदाधिकारियों और गौ सेवकों ने साथ मिलकर आज बुधवार को बीकानेर के हृदय स्थल कोटगेट पर सभी कलाकार सुबह 11बजे गोचर बचाओ जीवन बचाओ यात्रा के लिए पहुचे।

संस्थान अध्यक्ष राजकुमार राजपुरोहित बताया कि कलाकार चित्रकार डॉ, मोना सरदार डूडी ,मुकेश जोशी सांचीहर ने गाय की वेशभूषा पहन कर गाय का रूप धरा और फिर लाभुजी जी कटला ,कोटगेट, स्टेशन रोड आदि पर एक घंटा तक लोगों को संदेश देते रहे । मनोज कुमार सेवग मनु भा सूरज प्रकाश राव, शिव गहलोत और गौशाला से जुड़े अनेकों पदाधिकारी भी कलाकारों के साथ खड़े थे। दोपहर 3:00 बजे कलाकार कलेक्टर ऑफिस और बी, डी, ओ ऑफिस पहुंचे लेकिन वहां कलाकारों को निराशा हाथ लगी। क्योंकि कलेक्टर मैडम और बी डी ओ अंबेडकर भवन में लगे कैंप में चले गए थे ।इसके बाद कलाकार पैदल अंबेडकर भवन पहुंच गए उसी गाय के रूप में पहुचे,जहां जिला कलेक्टर बीकानेर नम्रता वैष्णवी और बी डी ओ मैडम एवम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। साथ ही ऑफिस से आपत्ति ज्ञापन की रिसिप्ट ली। कलाकार मुकेश जोशी को संभागीय आयुक्त ने कहा कि हम बैलेंस बना रहे ताकि आदमी भी तो बसे ,आदमी होंगे तो गाय बचेगी ना,कलाकारों ने इसका जवाब दिया कि साहेब गोचर भूमि के अलावा जो भूमि हे उससे संतुलन बनाए ।कलाकारों की भावनाओं को समझते हुवे अधिकारियों ने गाय बने कलाकारों के साथ फोटो भी लिया। दोनों कलाकारों ने अधिकारियों को शालीनता पूर्वक आर्ट के जरिए चेताया कि 19 9,2025को होने वाले धरने ओर आंदोलन में यदि मांगे नहीं मानी तो कुछ अनोखा करेंगे और दोनों कलाकार अपने खून से गाय की पेंटिंग 19,9,2025,को बनाएंगे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button