Bikaner:-“मेरी बीबी मुझे मार डालेगी” कागज पर लिखकर पति लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, अब तक आपने पति और ससुलाल वालो पर किसी महिला को द्वारा मारपीट और प्रताड़ित करने के मामले देखे और सुने होंगे। मगर आज एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर उसे जान से मार देने के आरोप लगाते हुए एक नोट लिखा है और उस के बाद से वो लापता है। थाने में रिपोर्ट देने के बाद पुलिस युवक की खोजबीन में लगी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मामला बीकानेर के खाजूवाला का है। जहां पर एक नंबर वार्ड के निवासी रुघवीर अपनी दुकान में आज सुबह एक सुसाइड नोट रखकर लापता हो गया है। सुसाइड नोट में लिखा ” मेरी बीवी मुझे मार डालेगी,
मुझे इसके हाथ से नहीं मरना है’ कल रात भी उसने मुझे मारने की कोशिश की थी, साथ ही ससुराल पक्ष के सास व 2 सालो के भी नाम लिखे है और लिखा है कि यही मेरी बर्बादी की वजह है,और आप लोग मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। युवक के परिजनों किसी अनहोनी से आशंकित है और युवक की तलाश में जुटे है, नोट मिलने के बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दी जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच की शुरु।





































