बीकानेर घूमने आई विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर, बीकानेर घूमने आई एक विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मामला एसपी तक पहुंचने के बाद होटल के एक युवक को डिटेन किया गया है, वहीं महिला का मेडिकल मुआयना पीबीएम अस्पताल में हुआ। घटना दो दिन पहले लालगढ़ क्षेत्र में स्थित एक होटल की है जहां विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप युवक पर लगा है,ये महिला बीकानेर भ्रमण के लिए पहुंची थी। आरोप है कि होटल में ही एक
युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पर महिला ने पुलिस को लिखित में शिकायत देते हुए युवक पर गंभीर आरोप लगाए है,पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला
का पीबीएम अस्पताल में मेडिकल मुआयना करवाया। ये मुआयना एक मेडिकल बोर्ड गठित करके करवाया गया है, ताकि किसी तरह
की शिकायत नहीं आए। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र वर्मा के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। उधर, इस मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लिया है। उससे
अभी पूछताछ की जा रही है। पीड़ित विदेशी महिला से भी पूछताछ की जा रही है कि घटनाक्रम क्या रहा है?






































