|

अंजू पारख कांग्रेस सेवादल की देहात मुख्यसंगठक नियुक्त

बीकानेर,04 अगस्त 2025 पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा,जॉन प्रभारी कमल कल्ला, संभाग प्रभारी विमल भाटी की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई, राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी, गोविन्द भाई पटेल, राष्ट्रीय सचिव व, सहप्रभारी ज्योति खन्ना,जिला प्रभारी लालचन्द गहलोत राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत की स्वीकृति से तथा देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, देहात कांग्रेस सेवादल मुख्यसंगठक रामनिवास गोदारा की सहमति से राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की मुख्यसँगठक प्रतीभा नुवाल ने श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख को जिला महिला कांग्रेस सेवादल की देहात मुख्य संगठक नियुक्त किया है।


पारख नियुक्ति के बाद जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय पधारने पर जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलादसिंह द्वारा दुपट्टा पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।उनके साथ आये श्यामसुंदर दर्जी,सन्दीप मारू, मनोज पारख का भी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर प्रद्युम्न पुरोहित, शुभम शर्मा, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button