|

ट्रैन से गिरा व्यक्ति,पीबीएम में इलाज के दौरान हुई मौत

THE BIKANER NEWS. बीकानेर। रेल से गिरने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में समाजसेवी आदर्श शर्मा ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 28 जुलाई को रेल से गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों द्वारा पीबीएम में भर्ती करवाया गया।

जहां पर इलाके दौरान उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी कि आखिर कौन था। समाजसेवी संस्थाओं ने मृतक की शिनख्त नहीं होने और रिश्तेदारों की जानकारी नहीं मिलने पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button